पुतोह हत्या कांड में ससुर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुतोह हत्या कांड में ससुर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुतोह हत्या कांड में ससुर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
थाना क्षेत्र के कुमई भदौन गांव में हुए पुतोह (बहू) हत्या कांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वर्गीय पूरण मुखिया के 65 वर्षीय पुत्र अक्लू मुखिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बहू की हत्या के मामले में सास, ससुर, पति और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे थे। लगातार पुलिस दबिश के बीच शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना मिली कि अक्लू मुखिया अपने घर पर मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।