दरभंगा ,विधि संवाददाता

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी प्रसिद्ध कवि लेखक सांसद रहे रामधारी सिंह दिनकर की जयंती और स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारियों में से एक प्रीतिलता वादेदार की शहादत दिवस पर वकिलों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।

वकालतखाना भवन में शनिवार को वकिलों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी प्रसिद्ध कवि लेखक सांसद रहे मिथिला विभूति रामधारी सिंह दिनकर की जयंती और स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारियों में से एक प्रीतिलता वादेदार की शहादत दिवस पर उनके तैल चित्रों पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।नमन समारोह का आयोजन अधिवक्ता संघ दरभंगा के संयुक्त सचिव शिवशंकर झा और अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अमरेन्द्र नारायण झा ने कहा कि मिथिला विभूति दिनकर जी को भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का कार्य वकील समुदाय करेंगे। अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने हिन्दी के मूर्धन्य कवि प्रखर सांसद आजादी पूर्वकाल में क्रांतिकारियों के समर्थक रहे दिनकर जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं बंगाल की प्रथम महिला क्रांतिकारी प्रीतिलता वादेदार की स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान व शहादत पर चर्चा की। मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्र, अमरनाथ झा, संतोष कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, मायाशंकर चौधरी, किरण कुमारी, भोला यादव, ब्रजेश कुमार चौधरी, लक्ष्मेश्वर सिंह पप्पु, रणजीत संडवार, अमरनाथ मंडल, अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा, आर टी आई कार्यकर्ता सह पी एल भी प्रेमनाथ सिंह आदि ने महान विभूतियों के तैल चित्रों पर श्रद्धासुमन निवेदित किया ।