कांग्रेस के प्रदेश डेलिगेट कमेटी के सदस्य व वर्तमान सरपंच को मात्रृ शोक।

नीलेश / बिरौल।

बिहार प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट कमेटी के सदस्य व सरपंच संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं ग्राम कचहरी पड़री के वर्तमान सरपंच अच्युतानंद ठाकुर की 88 वर्षीय मां महालक्ष्मी देवी का निधन शनिवार को उनके पैत्रिक गांव पड़री में हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से बिमार चल रही थी। उनके निधन से प्रदेश से लेकर जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित प्रखंड के जनप्रतिनिधियों एवं वुद्धिजीवियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक परमानंद ठाकुर, पूर्व मुखिया धीरेन्द्र प्रसाद ठाकुर,पूर्व सरपंच नरेश मोहन ठाकुर,कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ.नागेश्वर पंजियार,प्रखंड अध्यक्ष अजय चौधरी,सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू राय,लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रभाकर ठाकुर,कैलाश चौधरी,पूर्व मुखिया अब्दुल हयात, राजकुमार चौधरी,रघुनाथ झा,दिलीप आचार्य, अधिवक्ता जितेंद्र चौधरी,अधिवक्ता कैलाश प्रसाद सहित कई लोगों ने दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से कामना की।