बिजली नहीं रहने से पीएनबी बरुआरी शाखा ठप:बैंकिंग सेवाएं बाधित, ग्राहक दिनभर परेशान रहे
बिजली नहीं रहने से पीएनबी बरुआरी शाखा ठप:बैंकिंग सेवाएं बाधित, ग्राहक दिनभर परेशान रहे
बिजली नहीं रहने से पीएनबी बरुआरी शाखा ठप:बैंकिंग सेवाएं बाधित, ग्राहक दिनभर परेशान रहे
दीपक कुमार/ गायघाट
बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरुआरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा में मंगलवार को बिजली नहीं रहने से बैंक की सभी व्यवस्थाएं ठप हो गईं। इस घटना के कारण पूरे दिन बैंकिंग सेवाएं बाधित रहीं, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैंक मैनेजर ने बताया कि पावर नहीं होने पर यह समस्या हुईं है। बेनीबाद से ग्राहक सोनू कुमार, कुंदन कुमार ने बताया कि बिजली नहीं होने के चलते नकद जमा-निकासी, पासबुक अपडेट और अन्य सभी प्रकार के लेनदेन सहित बैंक की सभी सेवाएं रुक गईं।
सुबह से बैंक पहुंचे कई उपभोक्ताओं को अपना काम कराए बिना ही वापस लौटना पड़ा। ग्राहकों ने बताया कि उन्हें जरूरी भुगतान और अन्य वित्तीय कार्यों के लिए बैंक आना पड़ा था, लेकिन पावर नहीं होने के कारण उनका कोई काम नहीं हो सका। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई।
बैंक कर्मियों ने जानकारी दी कि घटना की सूचना तकनीकी टीम को दे दी गई है। बिजली आने के बाद बैंकिंग सेवाएं जल्द ही बहाल कर दी जाएंगी।