संजय कुमार राय

दारोगा से इंस्पेक्टर बने कई पुलिस पदाधिकारियों को पटना के एसएसपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी हैं।वहीं इंस्पेक्टर से डीएसपी मे प्रोन्नत हुये सभी पुलिस अधिकारियों को पुलिस केन्द्र मे स्थानांतरित कर दिया हैं। ऐसे बीस पुलिस पदाधिकारी हैं जिन्हें बड़े बड़े थाना मे पोस्टिंग की गई हैं।पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने यह कारवाई देर रात की हैं। जारी की गई सूची मे कदमकुंआ के थानाध्यक्ष विमलेंदु प्रसाद को पाटलिपुत्र का थानाध्यक्ष बनाया गया हैं।पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष एस के शाही को पुलिस केन्द्र भेज दिया गया हैं। डायल 112के इंस्पेक्टर को कदमकुआं ,कृष्णा पूरी मे तैनात पिंकी प्रसाद को बुद्धा कॉलोनी ,मेंहदीगंज के थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार को शास्त्री नगर और यहां के थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह को पुलिस केन्द्र ,नेउरा की थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी को महिला थानाध्यक्ष ,अथमल गंज के थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को दीदारगंज ,शाहपुर के थानाध्यक्ष उत्तम कुमार को शाहपुर मे ही ,पुनपुन के थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार को पालीगंज ,शास्त्रीनगर के एसआई नागमणि को सुल्तानगंज ,घोषबड़ी के थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार को चौक ,जक्कनपुर थाना के एसआई श्री कान्त कुमार को मेंहदीगंज ,कंकड़बाग के एसआई सुमन कुमार को राम कृष्णा नगर ,धनरुआ के थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार को मालसलामी ,मनेर के थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार को बख्तियारपुर ,बाढ़ के थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद को फतुहा ,पीएमसीएच के टीओपी प्रभारी अमरेन्द्र कुमार को सचिवालय ,गोपालपुर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन को बाईपास ,आलमगंज थाने के एसआई लालमुनी दुबे को बहादुरपुर ,रुपसपुर के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार को पत्रकार नगर ,कोतवाली के एस आई रानी कुमारी को परसा एवं बख्तियारपुर के एसआई संजय पासवान को एसटी एससी थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया हैं।
इनमें कई थानाध्यक्ष ऐसे हैं जिनका प्रमोशन डीएसपी मे हुआ हैं उन्हें पुलिस केन्द्र भेज दिया गया हैं ,इसमें किशोर सहचरी ,निहार भूषण ,रमाशंकर सिंह ,विजय कुमार गुप्ता ,चेतना नन्द झा ,जहांगीर आलम खान ,एसके शाही ,शेर सिंह यादव ,प्रमोद कुमार ,सुनील कुमार ,गौरी शंकर गुप्ता ,मुकेश कुमार मुकेश ,भगीरथ गुप्ता ,सनोबर खा ,योगेश चंद्रा ,गजेन्द्र प्रसाद ,भगीरथ प्रसाद ,संजीव मोंवार एवं प्रदीप कुमार को पुलिस केन्द्र भेजा गया हैं।