संजय कुमार राय ,दरभंगा 

दरभंगा जिले के विभिन्न थाना मे पेन्थर मोबाईल मे तैनात जवानों को लेकर उनके कार्यशैली पर प्रश्न उठने लगा हैं ?रात के अंधेरे मे डयूटी बजा रहें पेन्थर मोबाईल बस अवैध उगाही के लिये डयूटी बजा रहें हैं  ?हर मुहल्ले और गलियों मे घूमने वाले ये जवान शराब बरामदगी के लिये श्रोत बनाने का प्रयास तो करते हैं लेकिन श्रोत बनाने के बाद शराब की बरामदगी कम ,अवैध उगाही पर ज्यादा ध्यान देते हैं।
दो तीन ऑडियो एक जवान का हमें मिला हैं इसमें शराब तस्कर से बात करते स्पष्ट रूप से सुना जा सकता हैं। इस ऑडियो को सुनने के बाद यकीन हो जाता हैं कि ये लोग शराब तस्कर से मिलकर काम करते हैं। जो ऑडियो हमें मिला हैं उसे जांचने और परखने की बात हैं, और यह काम उनके आलाधिकारी ही कर सकते हैं। इस ऑडियो मे दो लोंगों का नाम भी सुना जा सकता हैं जिसे पेन्थर मोबाईल हामी भी भर रहा हैं।
हम इस ऑडियो पर मुहर नहीं लगा रहें हैं लेकिन वरीय पुलिस पदाधिकारी इसकी जांच करें तो मुहर अवश्य लग सकता हैं। अगर ऐसे ऐसे पेंथर्स यदि शराब तस्कर के संपर्क मे आकर अगर अवैध रूप से उगाही करने लगे तो यह शर्मनाक हैं। वरीय पुलिस अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेना चाहिये।
मोबाईल पेंथर को गली मुहल्लों सड़कों पर रात्रि गश्ती के दौरान लगाया जाता हैं ताकि आपराधिक घटना नहीं हो लेकिन कई पेंथर ऐसे हैं जिनकी पहुंच बस उसी मुहल्ले तक होती हैं जहां से कई युवक शराब की होम डिलीवरी करते हैं और इसका सरगना भी उसी मुहल्ले का रहता हैं। ये पेंथर मोवाइल ऐसे शराब तस्कर से संबंध बनाकर बस अवैध उगाही करते हैं लेकिन उसे पकड़ते नहीं हैं। इसके अलावे अन्य मुहल्ले जहां इन धंधों का प्रचलन नहीं हैं,उस मुहल्ले के गलियों ,सड़कों पर इनकी दस्तक भी सुनाई नहीं देती। शहर के थानों की रात्रि गश्ती मे पुलिस निकलती हैं लेकिन मुख्य सड़कों पर ही ठमक जाती हैं। ऐसे मे सवाल उठना लाजमी हैं ? जो ऑडियो हमें मिला हैं उसमें एक करीब छः माह पुराना हैं , होली के समय का हैं और तीन ऑडियो कुछ दिनों पहले का हैं ?अब यह आवाज किस पेंथर मोबाईल का हैं ,किससे बात कर रहा हैं ,यह अनुसंधान का विषय हैं।