बेनीबाद पुलिस ने सीएसपी संचालकों के साथ की बैठक:चोरी-लूट रोकने के लिए सुरक्षा के दिए अहम निर्देश

दीपक कुमार/ गायघाट


सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बेनीबाद थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष राज कुमार गौतम की अध्यक्षता में सभी सीएसपी संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सुरक्षा मानकों का पालन
बैठक में थानाध्यक्ष ने सभी को सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि सीएसपी व बैंकिंग सेवाओं से जुड़े केंद्रों पर ग्रिल गेट, सीसीटीवी कैमरा और अलार्म सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही बैंक से अधिक राशि की निकासी या परिवहन के दौरान थाने को पूर्व सूचना देने की अपील की। ताकि आवश्यकतानुसार पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सीएसपी संचालकों से कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति आसपास दिखाई दे या पीछा करता महसूस हो, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।
थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमलोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। व्यवसायियों से लेन-देन या नकदी के आवागमन के दौरान सहयोग लेने का आग्रह किया गया