रघेपुरा गाँव में जर्जर विद्युत तार से बढ़ी समस्या, 120 MM तार लगाने की मांग

दस्तक 7मीडिया,दरभंगा/

बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत बाजितपुर पंचायत के रघेपुरा गाँव में बिजली की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीण सरकार की व्यवस्था से क्षुब्ध है। ग्राम रघेपुरा में स्थित विद्युत ट्रांसफॉर्मर से जुड़े तार की क्षमता अत्यंत कम होने के कारण क्षेत्र में लगातार वोल्टेज फ्लक्चुएशन, शॉर्ट सर्किट एवं बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी रहती है। यह तार ट्रांसफॉर्मर से होते हुए चौक से कारी यादव के घर होते हुए, सूरज पासवान, बौवेजी पासवान, लल्लू पासवान एवं राहुल पासवान के घर तक जाता है, जहाँ बार-बार तार जलने की घटनाएं हो रही हैं।
इस समस्या के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई, किसानों का कार्य एवं दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है जबकि सरकार का नल जल योजना पूरी तरह बिजली पर निर्भर करता है। इस संबंध में ग्राम के पूर्व वार्ड सदस्य धर्मदास पासवान ने नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर को आवेदन देकर मांग की है कि उक्त क्षेत्र में अविलंब 120 MM उच्च क्षमता का विद्युत तार बिछाया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके। साथ ही उन्होंने संबंधित जूनियर इंजीनियर एवं एसडीओ साहब से भी इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।