महात्मा गांधी स्कूल मे ज्ञान और प्रतिभा का संगम : अंतर सदनीय क्विज़ प्रतियोगिता में अयाची हाउस अव्वल

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा

महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान, बंगाली टोला, लहेरियासराय में शनिवार को अंतर सदनीय क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रावणी शिखा एवं निर्णायक मंडली द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में बेबी कुमारी, संजय चटर्जी, अकबा साहिल परवीण, स्वाति कुमारी एवं आमिर फैशल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या श्रावणी शिखा ने कहा कि क्विज़ प्रतियोगिता विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता एवं टीम भावना को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता चार सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सदनों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।

प्रतियोगिता में अयाची हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं राजेंद्र हाउस दूसरे एवं मयंक हाउस तीसरे स्थान पर रहा।

कार्यक्रम का संचालन सीसीए प्रभारी पलक मिश्रा एवं सोफिया फ्लोरेंस ने संयुक्त रूप से किया। अंत में संजय चटर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए निर्णायकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।