पूर्व उपाध्यक्ष स्व. तंत्रनाथ ठाकुर की पांचवीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि 

दरभंगा/विधि संवाददाता

जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में शुक्रवार को अधिवक्ता रामवृक्ष सहनी की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. तंत्रनाथ ठाकुर की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मैथिली कवि सह अधिवक्ता श्याम बिहारी राय सरस ने स्वरचित कविता “पुण्यतिथिक अवसर पर अधिवक्तागण ध्यान धरु,तंत्रनाथ ठाकुर जी अपने पुष्पांजलि स्वीकार करु।” से किया गया।मौके पर वकीलों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।उनके जीवन वृतों पर प्रकाश डालते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर दो बार दरभंगा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे।अपने मृदुल स्वभाव और नव आगन्तुक अधिवक्ता के लिए आजीवन प्रेरणास्त्रोत रहे।इस अवसर पर पूर्व पीपी श्याम किशोर प्रधान अधिवक्ता पवन कुमार चौधरी, राजीव रंजन ठाकुर,विजय नारायण चौधरी,अमरनाथ झा,रमणजी चौधरी, अरण कुमार मिश्रा,अनिल कुमार मिश्रा,विष्णुकांत चौधरी,लोकेश कुमार झा,मनोज कुमार झा,ब्रजेश कुमार चौधरी, रमणजी ठाकुर, प्रेम प्रकाश, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिन्हा, अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा समेत भारी संख्या में वकीलों ने पुष्प निवेदित किया।
फोटो
पुण्यतिथि मनाते वकील।