बिहार पुलिस में फर्जी ट्रांसफर आदेश वायरल, विभाग का ही जवान गिरफ्तार ,तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले की नकली अधिसूचना बनाकर सोशल मीडिया पर किया था वायरल, साइबर थाना की कार्रवाई

दस्तक 7 मीडिया ,पटना।
बिहार पुलिस में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले की फर्जी अधिसूचना वायरल करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में गृह विभाग से जुड़े एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर ऐसा फर्जी आदेश प्रसारित किया, जो हूबहू सरकारी अधिसूचना जैसा दिखाई दे रहा था।
वायरल पत्र में सारण, बेगूसराय और सीतामढ़ी जिलों में नए ग्रामीण एसपी की पोस्टिंग दिखाते हुए तबादले का दावा किया गया था। अधिसूचना वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में जांच में यह आदेश पूरी तरह फर्जी निकला।
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी तथा बिहार के डीजीपी ने पुष्टि की कि गिरफ्तार आरोपी पुलिस विभाग का ही कर्मचारी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि फर्जी अधिसूचना वायरल करने के पीछे केवल शरारत थी या फिर किसी बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क अथवा संगठित गिरोह की संलिप्तता है।
घटना के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और इकाइयों को अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी आदेश या अधिसूचना को आधिकारिक विभागीय पोर्टल से सत्यापित किए बिना सही नहीं माना जाए।