बिरौल में 40 महादलित भूमिहीन परिवारों को मिला आशियाना, सीओ ने खुद कराया ‘दखल देहानी,
बिरौल में 40 महादलित भूमिहीन परिवारों को मिला आशियाना, सीओ ने खुद कराया ‘दखल देहानी,
बिरौल में 40 महादलित भूमिहीन परिवारों को मिला आशियाना, सीओ ने खुद कराया ‘दखल देहानी,
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।
अंचल प्रशासन की ओर से बुधवार को क्षेत्र के वंचित और भूमिहीन परिवारों के हक में एक बड़ा कदम उठाया गया। पोखराम दक्षिणी पंचायत के कटैया मुसहरी टोला में रहने वाले 40 महादलित भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा (भूमि स्वामित्व पत्र) का वितरण किया गया। इस कार्रवाई के बाद सालों से अपने आशियाने की आस लगाए बैठे गरीब परिवारों के चेहरे खिल उठे।
बिरौल के अंचलाधिकारी आदित्य शंकर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत इन 40 महादलित परिवारों को चिन्हित किया गया था। केवल कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, बल्कि पारदर्शिता और तत्परता दिखाते हुए प्रशासन की मौजूदगी में सभी लाभार्थियों को जमीन पर ‘दखल देहानी’ (भौतिक कब्जा) भी कराया गया, ताकि उन्हें अपने घर के निर्माण में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक उसका अधिकार पहुंचाना है। कटैया मुसहरी टोला के इन परिवारों को बासगीत पर्चा देने के साथ ही जमीन पर कब्जा दिला दिया गया है, जिससे अब ये सम्मानपूर्वक अपना घर बना सकेंगे।