दरभंगा में शराबबंदी अभियान तेज, विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा में शराबबंदी अभियान तेज, विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा में शराबबंदी अभियान तेज, विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा /
जिले में शराबबंदी कानून एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों और नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
अलीनगर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या-29/26 एवं 267/25 में कार्रवाई करते हुए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत प्राथमिकी अभियुक्त महादेव महतो एवं अप्राथमिकी अभियुक्त टुनटुन महतो को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त अलीनगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
वहीं वाजितपुर थाना पुलिस ने नशेड़ियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर गंगाराम पासवान एवं राजवीर कुमार यादव को गिरफ्तार किया। दोनों पर शराब सेवन करने का आरोप है।
मनिगाछी थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या-82/26 में प्राथमिकी अभियुक्त सत्यम दास को गिरफ्तार किया। साथ ही इश्तिहार वारंटी रामप्रसाद चौपाल को भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में थाना कांड संख्या-118/25 के प्राथमिकी अभियुक्त योगिया देवी के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार का तामिला कराया।
इधर बड़गांव थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर साहेब मुखिया, रिजवान एवं चंदा देवी को गिरफ्तार किया। तीनों जमालपुर थाना क्षेत्र के बौराम गांव के निवासी हैं।भालपट्टी थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या-06/26 में कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त रेखा देवी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
भिण्डुआ महा विष्णु यज्ञ में भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं गोवर्धन लीला का हुआ भावपूर्ण वर्णन।
प्रतिभा सम्मान समारोह में 95 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, डीएम कौशल कुमार बोले – मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग पढ़ाई के लिए करें, लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें