कुशेश्वरस्थान मंदिर के पास ट्रैक्टर का डाला पलटा, चालक बाल-बाल बचा
कुशेश्वरस्थान मंदिर के पास ट्रैक्टर का डाला पलटा, चालक बाल-बाल बचा
कुशेश्वरस्थान मंदिर के पास ट्रैक्टर का डाला पलटा, चालक बाल-बाल बचा
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान। बाबा नगरी कुशेश्वरस्थान में रविवार की सुबह करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुशेश्वरस्थान मंदिर के समीप एक ट्रैक्टर का डाला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय ट्रैक्टर मंदिर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर का डाला सड़क किनारे पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुशेश्वरस्थान बाबा नगरी होने के कारण यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं और राहगीरों की काफी भीड़ लगी रहती है। मंदिर के आसपास का इलाका हमेशा व्यस्त रहता है। लोगों का कहना था कि यदि यही घटना दिन के समय होती, जब मंदिर परिसर में भारी भीड़ रहती है, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पलटे डाले को हटाकर रास्ता साफ कराया गया।
हाईवे निर्माण कंपनी का वेसकैंप बना हादसों का अड्डा, रोज हो रही दुर्घटनाएं,पोअरिया से डीहलाही तक अवैध वाहन पड़ाव और अतिक्रमण से राहगीरों की जान पर बन आई
भिण्डुआ महा विष्णु यज्ञ में भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं गोवर्धन लीला का हुआ भावपूर्ण वर्णन।