बिरौल थाना का औचक निरीक्षण,एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया सख्त निर्देश
बिरौल थाना का औचक निरीक्षण,एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया सख्त निर्देश
बिरौल थाना का औचक निरीक्षण,एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया सख्त निर्देश
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।
थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने शनिवार को बिरौल थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने विभिन्न कांडों के अनुसंधानकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान एसडीपीओ श्री तिवारी ने अनुसंधानकों के पास लंबे समय से लंबित पड़े मामलों की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि मामलों को लटकाए रखने की आदत छोड़नी होगी और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए कांडों का निष्पादन जल्द से जल्द करना होगा। विशेष रूप से एस आर और
नन एस आर मामलों पर चर्चा करते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस निरीक्षक सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन और थानाध्यक्ष चन्द्र मनी को निर्देशित किया कि वे संबंधित अनुसंधानकों को विशेष टास्क सौंपें ताकि इन मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर हो सके। “जनता की समस्याओं और लंबित मुकदमों के निपटारे में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अनुसंधानक समय सीमा के भीतर अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपें। समिक्षा बैठक के दौरान थाने के दैनिक कामकाज, वारंटियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में अमृत लाल वर्मन (पुलिस निरीक्षक सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी), चन्द्र मनी (थानाध्यक्ष), पंकज कुमार (सब-इंस्पेक्टर), शशि भूषण रजक (सब-इंस्पेक्टर), राधाकृष्ण प्रसाद (सब-इंस्पेक्टर) सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस औचक निरीक्षण के बाद पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई है और लंबित मामलों के डायरी अप-टू-डेट करने का काम तेज कर दिया गया है।