सिंहवाड़ा में पुलिस का सघन जांच अभियान, आभूषण दुकानों में पहुंची टीम, सीसीटीवी दुरुस्त करने का दिया सख्त निर्देश
सिंहवाड़ा में पुलिस का सघन जांच अभियान, आभूषण दुकानों में पहुंची टीम, सीसीटीवी दुरुस्त करने का दिया सख्त निर्देश
सिंहवाड़ा में पुलिस का सघन जांच अभियान, आभूषण दुकानों में पहुंची टीम, सीसीटीवी दुरुस्त करने का दिया सख्त निर्देश
दस्तक 7 मीडिया,सिंहवाड़ा /
स्थानीय थाना की पुलिस ने शुक्रवार को सुरक्षा के लिहाजे से आभूषण दुकानों की जांच की गई। सिंहवाड़ा , नगर पंचायत भरवाड़ा , कटासा आदि बाजारो में स्थित आभूषण दुकान में पहुंचकर जांच की है। पुलिस में अभियान दुकानदारों से दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त करने के साथ आवश्यक निर्देश दिए है। टीम ने एक-एक कर लगभग तीन दर्जन ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया। प्रभारी थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया की पुलिस ने दुकान के एंट्री-एग्जिट पॉइंट, लॉकर रूम, काउंटर और स्टाफ की गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान कई दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी रिकॉर्डिंग क्वालिटी और बैकअप की भी जांच की गई। उन्होंने दुकानदारी से नए स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराने की बात कही वही कैश व कीमती सामान ले जाते समय अकेले यात्रा न करने की सलाह दी कई दुकान के बाहर कैमरे नहीं लगे रहने पर दुकानदार को दुकान के बाहर भी एक कैमरा रोड की तरफ कैमरे लगाने का निर्देश दिया वही दुकान के अंदर इमरजेंसी अलार्म या सायरन सिस्टम लगवाने की बात कही आभूषण व्यापारी को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की सूचना तुरंत 112 पर देने और आपस में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचना का आदान प्रदान करते रहने का निर्देश दिया। वही पुलिस की इस जागरूकता अभियान पर नगर पंचायत भरवाड़ा के स्वर्णकार संघ के संरक्षक शम्भू ठाकुर ने प्रसन्नता जाहिर कर पुलिस के जागरूकता अभियान की तारीफ़ करते हुए कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही।