मोरो विद्यालय में भारतीय भाषा समर कैंप की धूम, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से सीखे संवाद कौशल
मोरो विद्यालय में भारतीय भाषा समर कैंप की धूम, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से सीखे संवाद कौशल
मोरो विद्यालय में भारतीय भाषा समर कैंप की धूम, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से सीखे संवाद कौशल
दस्तक 7 मीडिया,हनुमाननगर, दरभंगा /
उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो में भारतीय भाषा समर कैंप “भाषा उत्सव 2026” उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय परिसर में 13 मई से शुरू हुआ यह कैंप 20 मई तक चलेगा, जिसमें विद्यार्थियों के भाषाई, सांस्कृतिक और रचनात्मक विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कुल 28 घंटे की विभिन्न गतिविधियों का संचालन प्रतिदिन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भाषाई कौशल विकसित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाना, सांस्कृतिक समझ को मजबूत करना और राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा करना है।
कैंप की नोडल सह हिंदी शिक्षिका डॉ. अन्नू कुमारी ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर आधारित गतिविधियों में शामिल कराया जा रहा है। इसमें अभिवादन की शैली, दैनिक जीवन में संवाद स्थापित करना, नृत्य-संगीत, कला आधारित कार्यक्रम, भाषा आधारित रचनात्मक गतिविधियां, संस्कृति से जुड़ी सहभागितापूर्ण प्रस्तुतियां, स्थानीय व्यंजन, फल-सब्जियों की जानकारी, नुक्कड़ नाटक और पारंपरिक खेल शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों को भारत के भूगोल, पर्वतों, नदियों और विविध सांस्कृतिक परंपराओं से भी अवगत कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से बच्चों की रचनात्मक क्षमता विकसित हो रही है और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
वहीं नोडल शिक्षक गौतम जौहरी ने कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों के बीच दैनिक जीवन से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन कराया। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से होटल में खाना ऑर्डर देने, सामान्य शिष्टाचार अपनाने, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन जैसे अनजान स्थानों पर दिशा पूछने और गंतव्य तक पहुंचने के तौर-तरीकों का प्रभावी मंचन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को बिहार सहित अन्य राज्यों में बस परिचालन के सामान्य नियमों की भी जानकारी दी गई।
रेफरल सिस्टम खत्म करने की तैयारी, डीएमसीएच-एम्स निर्माण में तेजी का निर्देश,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा में की हाई लेवल समीक्षा बैठक, एयरपोर्ट पर जल्द नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू कराने पर जोर
पांच साल में बिहार की एयर कनेक्टिविटी 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य : सम्राट चौधरी ,दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा CISF को सौंपी, बोले- हर जिले तक पहुंचेगा एयर ट्रैफिक नेटवर्क