शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
दस्तक 7 मिडिया,घनश्यामपुर, दरभंगा।
शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को घनश्यामपुर पुलिस ने सोमवार देर रात थाना क्षेत्र के पाली गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर छिपकर रह रहा है, जिसके बाद छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पाली गांव निवासी शराब कारोबारी संतोष महतो के रूप में हुई है। वह शराब तस्करी के एक मामले में कई दिनों से फरार चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाली बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों एवं अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हाल में शराब तस्करी या शराब सेवन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी संतोष महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।