दरभंगा स्थित साइबर थाना की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
दरभंगा स्थित साइबर थाना की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
दरभंगा स्थित साइबर थाना की पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
दरभंगा पुलिस ने साइबर अपराध और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बहेड़ी बाजार में छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आधार कार्ड समेत अन्य सरकारी दस्तावेज बनाने में इस्तेमाल होने वाली कई संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहेड़ी बाजार स्थित “कोमल स्टूडियो” में अवैध रूप से फर्जी आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर 09 मई 2026 को साइबर थाना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान से कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, लैमिनेशन मशीन, विभिन्न पहचान पत्रों की कॉपियां तथा दस्तावेज निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस को आशंका है कि गिरोह लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को उपलब्ध करा रहा था।
दरभंगा पुलिस ने बताया कि साइबर थाना द्वारा हाल के दिनों में लगातार साइबर अपराध, फर्जीवाड़ा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अवैध कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के दस्तावेज केवल अधिकृत केंद्रों से ही बनवाएं और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।