इश्क, फिरौती और कत्ल… 10 हजार रुपये के लिए सलमान को उतारा मौत के घाट,प्रेमिका के परिवार ने रची थी साजिश, पुलिस ने हथियार समेत सभी आरोपियों को दबोचा
इश्क, फिरौती और कत्ल… 10 हजार रुपये के लिए सलमान को उतारा मौत के घाट,प्रेमिका के परिवार ने रची थी साजिश, पुलिस ने हथियार समेत सभी आरोपियों को दबोचा
इश्क, फिरौती और कत्ल… 10 हजार रुपये के लिए सलमान को उतारा मौत के घाट,प्रेमिका के परिवार ने रची थी साजिश, पुलिस ने हथियार समेत सभी आरोपियों को दबोचा
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित भीगो श्मशान घाट के पास मिले युवक मोहम्मद सलमान के शव मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या प्रेम संबंध, अपहरण और फिरौती की साजिश का नतीजा थी। महज 10 हजार रुपये और रिश्ते की नाराजगी ने 24 वर्षीय सलमान की जिंदगी छीन ली।
पुलिस ने मामले में मृतक की प्रेमिका, उसके पिता मंजर आलम, भाई अरमान मलिक उर्फ अमन समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रेस्टोरेंट से लौटते वक्त हुआ अपहरण
जानकारी के अनुसार, सिरनिया गांव निवासी मोहम्मद रहमत अली का पुत्र मोहम्मद सलमान 1 मई की रात अपनी प्रेमिका के साथ रेस्टोरेंट गया था। वहां से लौटने के दौरान रहमगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, फिर उसे जबरन भीगो श्मशान घाट के पास बगीचे में ले जाया गया।वहीं देर रात गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई और आरोपी फरार हो गए।
एक फोन कॉल से खुल गया पूरा राज
घटना से पहले सलमान ने अपने मामा को फोन कर 2 हजार रुपये मंगवाए थे। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। पूरी रात परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन अगली सुबह भीगो श्मशान घाट के पास बगीचे में उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम व टेक्निकल सेल की मदद से वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई। मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों ने पुलिस को सीधे आरोपियों तक पहुंचा दिया।
प्रेमिका के परिजनों ने दी थी सुपारी
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रेमिका के परिवार ने ही पूरी साजिश रची थी। प्रेमिका के पिता और भाई ने लहेरियासराय इलाके के मो. इकबाल, रियाज, मो. मेराज और एक विधि-विरुद्ध बालक को सलमान के अपहरण और हत्या के लिए पैसे दिए थे।बताया गया कि आरोपियों को शुरुआत में करीब 5 हजार रुपये दिए गए थे। योजना थी कि सलमान का अपहरण कर उसके परिजनों से फिरौती वसूली जाए।
लोकेशन बताना पड़ा भारी
पुलिस के अनुसार, अपहरण के बाद सलमान से उसके परिजनों को फोन करवाकर 10 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। इसी दौरान सलमान ने चालाकी दिखाते हुए अपने परिजनों को घटना स्थल की जानकारी दे दी।बस यही बात आरोपियों को नागवार गुजर गई। गुस्से में आकर बदमाशों ने पिस्टल से गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने बरामद किया हथियार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया है। मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।एसएसपी ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और लगातार छापेमारी के कारण पुलिस इस चर्चित हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करने में कामयाब रही।
महाराणा प्रताप जयंती पर वक्ताओं ने कहा:महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारना जरूरी, महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजा स्वाभिमान और वीरता का संदेश,बड़ी संख्या में जुटे समाज के लोग
“जिंदा महिला को कोर्ट में बता दिया मृत” आखिर यह जवाबदेही किसकी ??पटना हाईकोर्ट सख्त, एसपी और ताजपुर थानाध्यक्ष से मांगा जवाब