दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पर शिकंजा, वारंटियों की गिरफ्तारी तेज, एक दिन में 19 थाना मिलाकर 38कुर्की की कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया,दरभंगा /
जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी, गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती की व्यापक कार्रवाई की गई।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान
गुप्त सूचना के आधार पर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम बिसहरिया में छापेमारी कर 13 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की गई। वहीं बहेड़ा थाना क्षेत्र के मकरमपुर (पानी टंकी के पास) से 85.590 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
वारंटियों की धरपकड़
घनश्यामपुर थाना कांड संख्या-131/26 के तहत नामजद अभियुक्त तौकीर, तनवीर और तौशिक आलम को गिरफ्तार किया गया। साथ ही NBW वारंटी चंद्र सहनी को भी दबोचा गया।
लहेरियासराय थाना पुलिस ने NBW वारंटी मोहम्मद नूर को गिरफ्तार किया।
कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने NBW वारंटी फूलों राम को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
इश्तिहार और कुर्की की कार्रवाई
न्यायालय के निर्देश पर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में कमल किशोर राय और राजेश कुमार राय के घर इश्तिहार तामिला किया गया।
वहीं लहेरियासराय थाना क्षेत्र में गुड्डू के घर भी इश्तिहार चस्पा किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर के नेतृत्व में मनिगाछी थाना क्षेत्र के लहटा गांव में अनीश कुमार के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।
खास बात यह रही कि एक ही दिन में जिले के 19 थानों द्वारा कुल 38 कुर्की की कार्रवाई की गई, जिसे पुलिस ने ऐतिहासिक बताया।

