संजय कुमार राय ,दरभंगा
दरभंगा जिला बल के 21दारोगा को एसएसपी कार्यालय कक्ष मे स्टार लगाया गया। स्टार लगने के बाद उन्हें भी खुद पर विश्वास हो गया कि अब वे इंस्पेक्टर बन गये हैं।
एसएसपी कार्यालय का नजारा ही कुछ और था। एसएसपी कार्यालय मे इस दौरान आईजी ललन मोहन प्रसाद ,एसएसपी अवकाश कुमार ,सिटी एसपी सागर कुमार झा ,सदर एसडीपीओ अमित कुमार ,प्रशिक्षु डीएसपी बहादुरपुर की मौजूदगी मे सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्टार लगाया गया।एक तरफ आईजी स्टार लगा रहें थे तो दूसरी तरफ एसएसपी खुद स्टार लगाकर पदाधिकारियों के हौसले बुलंद कर रहें थे।



