वर्दी में ‘रील’ बनाना पड़ा भारी: 50 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश,सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करना पड़ा महंगा, SOP उल्लंघन में कई जिलों के कर्मी रडार पर

दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
बिहार पुलिस मुख्यालय ने वर्दी में सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 50 कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यालय की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की जांच में यह पाया गया कि संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का उल्लंघन कर रहे थे।
जांच में सामने आया कि कई पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर रील्स और वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे थे, जो विभागीय अनुशासन और गरिमा के प्रतिकूल है। इस पर मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सूची में सबसे अधिक 16 पुलिसकर्मी पटना जिले से चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा दरभंगा, मधुबनी, गया, मुंगेर और नालंदा जिलों के पुलिसकर्मी भी कार्रवाई की जद में आए हैं।
इस कार्रवाई के तहत पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, कटिहार के सब-इंस्पेक्टर दिवाकर सरकार को पहले ही गश्ती के दौरान सर्विस हथियार के साथ रील बनाने के मामले में निलंबित किया जा चुका है।
दरभंगा के एसएसपी ने भी इस मामले में कई से स्पष्टीकरण पूछा हे।
मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) द्वारा 20 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि चिन्हित कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही साक्ष्य के रूप में संबंधित वीडियो लिंक भी साझा करने को कहा गया है।
बिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वर्दी का उपयोग किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत मनोरंजन या प्रचार के लिए प्रतिबंधित है। मुख्यालय ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।