गायघाट में टूटे हुए तटबंधो का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण, संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण और मरम्मती का आदेश
गायघाट में टूटे हुए तटबंधो का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण, संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण और मरम्मती का आदेश
गायघाट में टूटे हुए तटबंधो का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण,
संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण और मरम्मती का आदेश
दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के गायघाट प्रखंड के कांटा पिरौछा दक्षिणी, लक्ष्मणनगर और जारंग पूर्वी पंचायत के विभिन्न गांवों के टूटे हुए तटबंधों का मुजफ्फरपुर सांसद सह केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राजभूषन चौधरी निषाद ने निरीक्षण किया । इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को जल्द से जल्द नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए निर्माण और मरम्मती का आदेश दिया।
इस निरीक्षण के दौरान बागमती तटबंध परियोजना के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ संजय कुमार राय, अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक, सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी, संजागर सहनी, पंचायत के मुखिया, सम्मानित पंचायत समिति सदस्य, एनडीए के सभी कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष बिकाऊ यादव, रामविनय सहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।