बहेरी प्रखंड के सुसारी -तुर्की पंचायत में वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई की मांग, मुखिया के अधिकार रोकने की उठी आवाज

दस्तक 7मीडिया,दरभंगा/विधि संवाददाता
जद यू जिला सचिव हरेकृष्ण झा ने बुधवार को जिला पदाधिकारी दरभंगा को स्मारपत्र देकर बहेड़ी प्रखंड के सुसारीतूर्की पंचायत की मुखिया जयोति देवी के वित्तीय अधिकार पर रोक लगाने, तथा उनके विरुद्ध नीलाम पत्र वाद संस्थित करा कर गवन की गई सरकारी योजना राशि की वसूली कराने की मांग किया है।बताते चलें कि सुसारी तूर्की पंचायत में षष्टम वित्त आयोग से क्रियान्वित दो योजनाओं में मापी पुस्त से कम पाये गये कार्यों को लेकर डीडीसी द्वारा कराये गये जांच में पाई गई वित्तीय अनिमियता को लेकर गवन की गई राशि की वसूली के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी दरभंगा ने बीडीओ बहेड़ी को आदेशित किया था।जांच प्रतिवेदन के आधार पर मुखिया से 2,45,717 रुपये और इतनी हीं रकम पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक से वसूली कर सरकारी खजाने में जमा कराया जाना था।जिसका अनुपालन आदेश के एक वर्ष से अधिक ब्यतीत होने के बाद भी बीडीओ बहेड़ी ने नही किया है।इससे आहत श्री झा ने बुधवार को डीएम को स्मारपत्र सौंपकर मुखिया के वित्तीय अधिकार पर तत्काल रोक लगाने, और गवन की गई राशी की वसूली के लिए नीलामपत्र वाद दायर कर सरकारी राशि की वसूली की मांग के लिए स्मारित किया है।