बिरौल के मेधावी अनुराग ने JEE Main में गाड़ा सफलता का झंडा, AIR 2671 लाकर क्षेत्र को किया गौरवान्वित
दस्तक 7 मिडिया,बिरौल, दरभंगा।
संघर्ष, समर्पण और संकल्प जब मिल जाते हैं, तो सफलता की एक नई इबारत लिखी जाती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बिरौल अनुमंडल के सुपौल बाजार (डुमरी रोड) स्थित श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर नवलेश कुमार चौधरी एवं कामिनी कुमारी के सुपुत्र अनुराग कुमार चौधरी ने। अनुराग ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE (मेन) 2026 में 99.79 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर न केवल अपनी मेधा का लोहा मनवाया है, बल्कि 2671वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल कर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित कर दिया है।

