अधिवक्ता विजय चौधरी को पितृशोक, नहीं रहे कृष्ण चंद्र चौधरी
विधि संवाददाता
नहीं रहे स्थानीय डरहार निवासी 90 वर्षीय समाजसेवी कृष्णचन्द्र चौधरी का निधन शनिवार की अहले सुबह पैतृक आवास पर हो गया।इनके निधन की सूचना मिलते हीं गांव में शोक की लहर छा गई।स्वर्गीय चौधरी अपने पीछे पुत्र संजय कुमार चौधरी, विजय कुमार चौधरी,पुत्रवधु मोना झा समेत भरापुरा परिवार छोड़ गये हैं। विजय कुमार चौधरी अधिवक्ता, संजय कुमार चौधरी उप निदेशक शिक्षा विभाग सचिवालय पटना, डाॅ. मोना झा उप निदेशक राजस्व विभाग सचिवालय पटना में पदस्थापित हैं ।इनके निधन पर ग्रामीण गौड़ीशंकर मिश्रा,कन्हैया चौधरी, लक्ष्मण चौधरी,अनिल कुमार मिश्रा समेत कई ग्रामीणों ने गहरी संवेदना ब्यक्त किया है।