अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार,पीएसआई टीम के कार्रवाई से बिरौल पुलिस को बड़ी सफलता 

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा। 

दरभंगा जिले के बिरौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोखराम गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

घटना शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 की है। बिरौल थाना के थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 06:30 बजे सूचना मिली थी कि पोखराम ग्राम निवासी शिवशंकर चौधरी के घर के पास रणधीर आचार्य, साकिन बलिया को हाथ सशस्त्र के साथ देखे गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के सत्यापन के लिए पीएसआई शैलेश कुमार, पीएसआई राहुल कुमार तथा पीएसआई भार्गवी कुमारी को दलबल के साथ थाना से प्रस्थान कराया गया। पते का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने स्थल का घेराबंदी कर छापामारी प्रारंभ किया। इसी क्रम में आम के बगीचे में एक व्यक्ति को पुलिस बल को देखकर भागते हुए देखा,जिसे बल के सहयोग से अपने कब्जे में लिया।

थानाध्यक्ष चन्द्र मणी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी रणधीर आचार्य के कमर से एक देशी कट्टा और 7.62 एम एम के दो जिंदा कारतूस जो उसके पेंट के पैकेट से मिले। उसे विधिवत जब्त करते हुए पुलिस ने रणधीर आचार्य के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)A और 26 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि

वर्तमान में पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।