शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: डीजे पलटने से बालक की मौत, दो घायल
शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: डीजे पलटने से बालक की मौत, दो घायल
शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: डीजे पलटने से बालक की मौत, दो घायल
दस्तक 7मीडिया/अफजल खान
दरभंगा के सोनकी थाना क्षेत्र के महापारा गांव में शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मटकोर के लिए जा रहे जुलूस में अचानक डीजे वाहन पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान गणेश लाल देव के पुत्र मणिराज कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मणिराज की मौत हो गई। दोनों अन्य घायलों का इलाज जारी है।
परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम गांव में मटकोर की रस्म के लिए महिलाएं और बच्चे डीजे के साथ जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर डीजे पलट गया और कई बच्चे उसकी चपेट में आ गए।
मृतक के परिजनों ने चालक की लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डीजे को बारी-बारी से अलग-अलग लोग चला रहे थे और सावधानी बरतने के बजाय मजाक में लगे हुए थे, जिससे यह हादसा हुआ।
पुलिस ने गुरुवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरभंगा में ‘पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को लेकर समीक्षा बैठक, अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने पर जोर
दरभंगा कोर्ट में बदलती जिम्मेदारी: एक की विदाई, दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत, विदाई में भावुकता, स्वागत में उत्साह: दरभंगा न्यायमंडल में बदले प्रधान जिला जज