वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, 15 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, 15 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, 15 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं
दस्तक 7मीडिया, दरभंगा/
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न थानों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल (01), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर (01), पुलिस उपाधीक्षक साइबर (01), महिला थाना (01), लहेरियासराय थाना (03), बहेड़ी थाना (01), केवटी थाना (02), सदर थाना (01), घनश्यामपुर थाना (01), बहादुरपुर थाना (01), विशनपुर थाना (01) एवं सोनकी थाना (01) से जुड़े कुल 15 मामलों की सुनवाई की गई।
एसएसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत अधिकतम सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने की सख्त हिदायत दी गई।