कटका में अम्बेडकर जयंती सह विश्व शिक्षा दिवस पर जन-जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
कटका में अम्बेडकर जयंती सह विश्व शिक्षा दिवस पर जन-जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
कटका में अम्बेडकर जयंती सह विश्व शिक्षा दिवस पर जन-जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
दस्तक 7मीडिया, दरभंगा/सिंहवाड़ा
प्रखंड क्षेत्र के कटका पंचायत में मंगलवार को अम्बेडकर जयंती सह विश्व शिक्षा दिवस के अवसर पर एक भव्य जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना एवं सामाजिक एकता का संदेश फैलाना था।रैली में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा एवं ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने उत्साहपूर्वक आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जायेंगे तथा भले ही रोटी आधी खाओ, अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। इन नारों के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम पंचायत राज कटका के मुखिया कुमार किशलय ने किया। रैली के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताते हुए सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। साथ ही सामाजिक एकता, भाईचारा और समरसता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।यह जन-जागरूकता रैली पूरे गांव में भ्रमण करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई और लोगों के बीच शिक्षा एवं एकता के प्रति सकारात्मक संदेश छोड़ गई मौके पर साथ पंचायत समिति सदस्य राजा पासवान भी मौजूद रहे। इसके अलावा महेश राम, अनिल राम, सरोज राम, हरिवंश राम, सूरज राम, सुधीर राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे