सम्राट चौधरी को भाजपा बिहार विधानमंडल दल का नेता निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई :– मीना झा 

दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा 

भारतीय जनता पार्टी, जो त्याग, राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है। 1980 में अपनी स्थापना के बाद से भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए सुशासन, विकास और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की राजनीति को नई ऊंचाइयां दी हैं। बिहार में भी भाजपा ने सामाजिक समरसता, गरीब कल्याण एवं विकास की राजनीति को धार दी है। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी एवं लालकृष्ण आडवाणी के मार्गदर्शन से शुरू हुई यह यात्रा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को सर्वसम्मति से भाजपा बिहार विधानमंडल दल का नेता निर्वाचित किए जाने पर समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।मीना झा ने बताया की सम्राट चौधरी आज जमीनी स्तर पर संगठन को उन्होंने मजबूत किया संगठन एवं कार्यकताओं के साथ सदैव समन्वय बनाया रखा। विधानसभा एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे वर्तमान में तारापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने मंत्री के रूप में भी कई योगदान दिया है। बिहार सरकार में नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभागों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। इनके प्रखर नेतृत्व, संगठनात्मक कुशलता एवं अटूट संगठन निष्ठा ने सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में भाजपा विधायक दल नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प एवं जनहित के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते हुए बिहार प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई दिशा एवं गति प्रदान करेगा। हम माँ श्यामा, माँ कंकाली से प्रार्थना करते हैं कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल प्रदान करें, जिससे आप निरंतर प्रदेश की सेवा एवं जनता की आकांक्षाओं को पूरा करते रहे।