दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: नशेड़ियों व वारंटियों पर सख्त प्रहार, भारी मात्रा में शराब बरामद
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: नशेड़ियों व वारंटियों पर सख्त प्रहार, भारी मात्रा में शराब बरामद
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: नशेड़ियों व वारंटियों पर सख्त प्रहार, भारी मात्रा में शराब बरामद
दस्तक 7मीडिया/दरभंगा
दरभंगा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा अवैध शराब के विरुद्ध भी सख्त कदम उठाए गए हैं।
हायाघाट थाना:
उपेंद्र राम एवं नरेश मल्लिक को नशे के विरुद्ध अभियान में गिरफ्तार किया गया।
बड़गांव थाना:
NBW वारंटी के तहत शिव कुमार चौपाल एवं ललिता देवी को गिरफ्तार किया गया।
विशनपुर थाना:
दो कांडों में वांछित अभियुक्त मोनू, विपत सहनी एवं देवीलाल सहनी को गिरफ्तार किया गया।
APM थाना:
छापेमारी में मनोज कुमार बैठा, धर्मेश पासवान, अंगद सहनी एवं अमर कुमार को गिरफ्तार किया गया।
कमतौल थाना:
मद्यनिषेध अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
तिलकेश्वर थाना:
अशोक सिंह, लक्ष्मण मुखिया, अजय कुमार एवं रमन कुमार को गिरफ्तार किया गया।
शराब के खिलाफ कार्रवाई
पतोर थाना:
उघरा गांव के पास बगीचे से 92.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
केवटी थाना:
छापेमारी में:
112 लीटर देशी चुलाई शराब
1000 लीटर अर्धनिर्मित शराब (विनष्ट)
6 गैस चूल्हा, 12 गैस सिलेंडर, 24 तसला बरामद
साथ ही प्रदीप मांझी एवं मगनू मांझी को गिरफ्तार किया गया।
सोनकी थाना:
2 लीटर देशी शराब के साथ शिबू यादव गिरफ्तार।
ऑपरेशन मुस्कान की सफलता
दरभंगा पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत करीब 5 लाख रुपये मूल्य के 20 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा।
अन्य वारंटी गिरफ्तारी
• कुशेश्वरस्थान थाना: फुर्ती लाल मुखिया गिरफ्तार
जाले थाना: मोहम्मद रहीदुल गिरफ्तार
मनिगाछी थाना: अभय कुमार मिश्रा, शिव कुमार मिश्रा एवं भोला सहनी गिरफ्तार
लहेरियासराय थाना:
नशे के खिलाफ अभियान में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नाजीर, बमबम यादव, मोहम्मद जाकिर सहित अन्य शामिल हैं।
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी 1. निरंजन प्रसाद उर्फ निरंजन साह पिता बलेश्वर प्रसाद उर्फ बलेश्वर साह 2. बिहारी चौधरी पिता फूलचंद चौधरी दोनों सा0 अवाम थाना सकतपुर जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
सकतपुर थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी शिवनारायण मुखिया पिता बेचन मुखिया ग्राम जैक्सो थाना जमालपुर जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
जमालपुर थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या-321/25 में आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त विक्की कुमार उर्फ रिंकु कुमार पिता सुबोध यादव ग्राम निस्ता एवं सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या- 263/25 धारा-30(a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के वांछित अभियुक्त अजय साह पिता शंभू साह ग्राम सनहपुर दोनों थाना सिंहवाड़ा जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
सिंहवाड़ा थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
SC/ST थाना कांड संख्या-15/26 धारा 109 (1) BNS के प्राथमिक अभियुक्त 1. विक्की कुमार चौधरी उर्फ विक्की 2. अमरजीत कुमार चौधरी 3. राजनंदन चौधरी उर्फ लेमनटी सभी ग्राम मुरिया थाना भालपट्टी जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया।