जिले में एलपीजी की आपूर्ति सामान्य,75 गैस एजेंसियों द्वारा कल 23,438 गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा

जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार एवं उप निदेशक, जन-सम्पर्क श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले में सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी के माध्यम से एलपीजी गैस की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में जिले में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

उन्होंने बताया कि गैस से संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या – 06272-245055) संचालित है, जहां प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा रहा है। अब तक कुल 1539 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें अधिकांश का समाधान कर दिया गया है।

आज 13 अप्रैल को जिले में कुल 3,906 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जिसमें:

  दरभंगा सदर अनुमंडल – 2,542

 बेनीपुर अनुमंडल – 568

 बिरौल अनुमंडल – 796

वर्तमान में गैस एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध सिलेंडरों कीसंख्या:

 सदर अनुमंडल – 6,641

 बेनीपुर अनुमंडल – 1,369

 बिरौल अनुमंडल – 2,006

इस प्रकार कुल 10,016 एलपीजी गैस सिलेंडर गोदामों में शेष हैं।

14 अप्रैल के लिए निर्धारित वितरण लक्ष्य:

  दरभंगा सदर अनुमंडल – 16,136

 बेनीपुर अनुमंडल – 2,449

 बिरौल अनुमंडल – 4,853

उप निदेशक श्री सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। नागरिक गैस बुकिंग में अनावश्यक जल्दबाजी या घबराहट न करें। बुकिंग के 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें।

उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नियमित रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

13 अप्रैल को जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 09 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।