दरभंगा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,बेहोशी की हालत में भूसा घर से बरामद,एफआईआर दर्ज
दरभंगा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,बेहोशी की हालत में भूसा घर से बरामद,एफआईआर दर्ज
दरभंगा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,बेहोशी की हालत में भूसा घर से बरामद,एफआईआर दर्ज
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल-कुशेश्वरस्थान थाना के सीमा पर अवस्थित गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की है, जब पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की रविवार (12 अप्रैल 2026) की रात करीब 10 बजे घर से निकली थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के पास से ही तीन युवकों ने जबरदस्ती उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और स्प्रे छिड़क कर उसे अगवा कर लिया। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो उसकी मां और अन्य परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पीड़िता पड़ोस के रहने वाले संजय शर्मा के ‘भूसा घर’ में बेहोश और गंभीर हालत में पाई गई। होश आने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), POCSO एक्ट,SC/ST एक्ट और जे.जे. एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें किशन शर्मा (21 वर्ष),ओकिल मुखिया (20 वर्ष) और एक अन्य अज्ञात युवक (करीब 22 वर्ष) थाना कुशेश्वरस्थान को अभियुक्त बनाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने सोमवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया और अनुसंधानकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए।