मनिगाछी में विशेष अभियान: 266 वाहनों की जांच, 2.06 लाख जुर्माना, कई वारंटी व अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया/दरभंगा 

वरीय पदाधिकारी के आदेश के आलोक में मनिगाछी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सघन वाहन जांच के साथ-साथ वांछित अभियुक्तों एवं NBW वारंटियों के विरुद्ध छापेमारी की गई।

वाहन जांच के क्रम में कुल 266 वाहनों की जांच की गई, जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 107 वाहनों से कुल ₹2,06,500 का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान NBW वारंटी अभय कुमार मिश्रा एवं शिव कुमार मिश्रा (दोनों पिता विनोद मिश्रा, ग्राम महथोर, थाना मनिगाछी, जिला दरभंगा) को गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त, मनिगाछी थाना कांड संख्या 182/25 (धारा 30(a)/30(d)) में एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। वहीं, कांड संख्या 69/25 धारा 109(1) (हत्या के प्रयास) के प्राथमिक अभियुक्त भोला सहनी (पिता शौखी सहनी, ग्राम मकरंदा) को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही, कांड संख्या 124/25 धारा 303(2)/62 एवं आर्म्स एक्ट के अभियुक्त राहुल कुमार राय (पिता चीकू राय, ग्राम चनौर) को रिकॉल पर मुक्त किया गया है।मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।