त्वरित न्याय की दिशा में बड़ी सफलता, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
दस्तक 7 मिडिया,घनश्यामपुर, दरभंगा।
क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए घनश्यामपुर थाना पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है। नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस तत्परता ने न केवल अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है, बल्कि आम जनमानस में कानून के प्रति विश्वास को भी सुदृढ़ किया है।

