फौजदारी विधि के स्तंभ स्व. त्रिवेणी कांत झा की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

दस्तक 7मीडिया,दरभंगा/विधि संवाददाता,

जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में शुक्रवार को फौजदारी के मूर्धन्य अधिवक्ता सह पूर्व लोक अभियोजक स्व. त्रिवेणी कांत झा की 15 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।पूर्व लोक अभियोजक विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पुण्यतिथि समारोह में वकीलों ने स्व. त्रिवेणी बाबू के तैल चित्र पर पुष्प निवेदित कर उनके अवदानों को याद किया तथा विधि के क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

वरीय अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने उनसे जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि स्व. त्रिवेणी बाबू लोक अभियोजक पद पर रहते हुए बिहार सरकार को अपना क्लाईंट मानते थे।जिला में पदस्थापित एक तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तंग करने के उदेश्य से उनके विरुद्ध एक झूठा मुकदमा संस्थित कराया था।जिस केश में दरभंगा के तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उन्हें ब्लैंकेट जमानत की सुरक्षा दी थी।जिसका तात्पर्य है कि उन्हें संस्थित मुकदमा और संभावित संस्थित होनेवाली मुकदमा में अग्रिम जमानत दी थी।अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि स्व.त्रिवेणी बाबू हमेशा वकीलों के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए वकीलों के बीच आज भी जीवंत हैं।रमणजी चौधरी के संयोजकत्व में प्रतिवर्ष की भांति आयोजित कार्यक्रम में स्पेशल पीपी संजीव कुमार कुंवर,अनिल कुमार सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह ,विजय नारायण चौधरी, हिरानंद मिश्रा,मनोज कुमार, विष्णुकांत चौधरी,अनिल कुमार मिश्रा, राधिका कुमारी सिंह, अनीता आनंद, रामवृक्ष सहनी,संतोष कुमार सिन्हा, श्याम बिहारी राय,शशिभूषण प्रसाद सिंह, रामशंकर चौधरी ,रामविलास महतो,बूलन कुमार झा, अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा समेत सैकडों वकीलों ने स्वर्गीय झा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि निवेदित किया।