डीएम की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, तैयारियों का लिया गया जायजा
डीएम की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, तैयारियों का लिया गया जायजा
डीएम की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, तैयारियों का लिया गया जायजा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ जनगणना कार्यों की तैयारियों एवं प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान बताया गया कि सभी चार्ज क्षेत्रों में 13 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक नामित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, 17 अप्रैल से 01 मई 2026 तक स्वगणना की तिथि निर्धारित की गई है, जिसके तहत आम नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
इसके अतिरिक्त 02 मई से 31 मई 2026 के बीच मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य संपन्न किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी अपर समाहर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्यों का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को चार्जवार तकनीकी कर्मियों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया, ताकि कार्यों के निष्पादन में कोई तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य की सफलता प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर निर्भर करती है। सभी पदाधिकारियों को जारी गाइडलाइन का गहन अध्ययन कर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया।
ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रशिक्षण और नियमित समीक्षा के लिए जिला स्तर के वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है—
उप विकास आयुक्त स्वप्निल को दरभंगा सदर, नगर निगम दरभंगा, बहादुरपुर, हनुमाननगर, हायाघाट एवं नगर पंचायत हायाघाट का दायित्व दिया गया।
बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार को मनीगाछी, तारडीह, घनश्यामपुर, नगर पंचायत घनश्यामपुर एवं किरतपुर का प्रभार सौंपा गया।
अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार को कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बिरौल एवं नगर पंचायत बिरौल का दायित्व दिया गया।
अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर को केवटी, सिंहवाड़ा, नगर पंचायत सिंहवाड़ा, भरवाड़ा, जाले, कमतौल एवं अहियारी क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार को बेनीपुर, नगर परिषद बेनीपुर, अलीनगर, बहेड़ी, नगर पंचायत बहेड़ी एवं गौड़ाबौराम चार्ज क्षेत्रों का अनुश्रवण करने का दायित्व दिया गया।
बैठक में सहायक समाहर्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, उप निदेशक जनसंपर्क सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।