ना जान का डर, ना कोई परवाह,अंधेरे के बीच गाछी में अकेले घुस गये थानाध्यक्ष, 380 लीटर शराब बरामद ,ऐसे में हो सकती हे कोई बड़ी घटना ,तस्कर फरार 

दस्तक 7मीडिया /उत्तम सेन गुप्ता 

ना जान का डर, ना किसी खतरे की परवाह… बस दिमाग में एक ही मिशन :शराब माफियाओं पर नकेल कसना। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की, जिनकी बहादुरी और जज्बा एक बार फिर सामने आया है।

 गुप्त सूचना और अकेले निकल पड़े थानाध्यक्ष

सूचना मिली कि मनिगाछी थाना क्षेत्र के पुतई गांव स्थित बौना गाछी में शराब माफियाओं ने बड़ी मात्रा में शराब छुपा रखी है।
इतना सुनते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार बिना समय गंवाए अकेले ही मौके के लिए निकल पड़े। खास बात यह कि उन्होंने किसी भी पुलिसकर्मी को साथ लेना जरूरी नहीं समझा।

 अंधेरा, सन्नाटा और खौफनाक माहौल

गाछी पूरी तरह अंधेरे में डूबी थी। चारों तरफ अजीब-अजीब आवाजें—मानो सांप मेढ़क को दबोच रहा हो।
हाथ में सिर्फ मोबाइल की रोशनी… और उसी के सहारे शराब की तलाश में जुटे थानाध्यक्ष।
घने पेड़ों के बीच, हर कोना खंगालती नजरें भी जैसे जवाब देने लगी थीं।

बोरे पर पड़ी नजर, खुला बड़ा राज

इसी दौरान कुछ बोरे दिखाई पड़े। आसपास कोई तस्कर नहीं था।जैसे ही बोरा खोला ,अंदर शराब पाया।तुरंत थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को मौके पर बुलाया और बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया।

 379.980 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

छापेमारी के दौरान कुल 379.980 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसमें शामिल हैं, 5 बोरे में 180ml की 250-250 बोतल = 1250 बोतल (225.000 लीटर), 1 बोरे में 94 बोतल = 16.920 लीटर, 15 कार्टून में 48-48 बोतल = 720 बोतल (129.600 लीटर),1 कार्टून में 47 बोतल = 8.460 लीटर।

 सभी बोतलों पर “FOR SALE EXPORT ONLY” अंकित था।

तस्कर फरार, पहचान हो चुकी

इस कार्रवाई में नामजद शराब कारोबारी सत्यम दास, भोली दास, संतोष मंडल का नाम सामने आया हे।

तीनों अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

 जोखिम भरा ऑपरेशन, बड़ी घटना से नहीं किया जा सकता इनकार

यह पूरी कार्रवाई बेहद जोखिम भरी थी। अकेले अंधेरे में जाना किसी बड़े हादसे को न्योता भी दे सकता था, लेकिन थानाध्यक्ष के हौसले के आगे खतरा भी छोटा पड़ गया।

 अन्य थानों पर उठ रहे सवाल

जहां होली जैसे त्योहारों में कई थानों में एक भी शराब बरामद नहीं हुई, वहीं मनीगाछी थाना लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर अब भी शराब की होम डिलीवरी जारी है।

पहले भी पकड़ी जा  चुकी है बड़ी खेप 

मनीगाछी पुलिस इससे पहले भी कई बार बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर चुकी है, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। साफ है ,अगर जज्बा हो तो कानून का डर अपराधियों में खुद-ब-खुद नजर आने लगता है।