दरभंगा:बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब और हथियार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
दरभंगा:बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब और हथियार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
दरभंगा:बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब और हथियार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
दस्तक7 मिडिया,बिरौल, दरभंगा।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शनिवार के रात्रि करीब 02 बजे दरभंगा जिले के बिरौल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में नेपाली शराब और अवैध हथियार बरामद किया है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की रोहाड़ गांव के दरबाजे पर एक करोला एल्टिस कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबरDL7CG7519 है,जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब है। उक्त सूचना के आधार पर जब पुलिस द्वारा छापेमारी की गई।तलाशी लेने पर कार के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब और हथियार (कट्टा) बरामद हुए। जिसमें नेपाली शराब ‘सौरभ सूफी’ ब्रांड की नेपाली शराब के10 कार्टून बरामद किए गए। प्रत्येक कार्टून में 30 पीस (300 ml प्रत्येक) बोतलें थीं। कुल मिलाकर 300 बोतलें (90 लीटर)शराब जब्त की गई है। कार की तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से रोहाड़ निवासी प्रमोद कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। कार को जब्त कर थाना ले आया गया। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मद्य निषेध कानून और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में थानाध्यक्ष चन्द्र मणी,पीएसआई सुरज कुमार,एएसआई प्रेम प्रकाश, एएसआई नीतीश दूवे सहित पुलिस बल मौजूद थे।
किराना दुकान की आड़ में चल रहा था फर्जी आधार रैकेट, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना गिरफ्तार, 400 से अधिक फर्जी दस्तावेज बरामद
बेनीबाद थाना में तैनात अपर थानाअध्यक्ष को SSP ने किया सस्पेंड, पुलिस विभाग में खलबली ,फरियादियों से बदतमीजी का आरोप