दरभंगा में दिनदहाड़े करोड़ों की ज्वेलरी लूट में  पुलिस के सामने बड़ी चुनौती,अपराधियों के हौसले बुलंद के कारण  दुस्साहसिक परिणाम ,एसएसपी कहते हें नियमित करें गश्ती, लेकिन थानों से  नहीं हो रही हें दिवा व रात्रि गश्ती

दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय /अफजल खान 

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई करोड़ों की ज्वेलरी लूट ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संकरी गली में बेखौफ अपराधियों ने प्रेम ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए करीब दो करोड़ रुपये के गहने और 20 से 25 लाख रुपये नकद लूट लिए और आराम से फरार हो गए।

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी और डीआईजी मनोज तिवारी खुद मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस  जांच में जुट गइ हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को पुलिस खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार करीब चार पांच अपराधी अचानक पहुंचे। कुछ अपराधी दुकान के अंदर लूटपाट करते रहे, जबकि बाकी बाहर खड़े होकर पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए थे। हथियार के बल पर उन्होंने लोगों को इतना सहमा दिया कि कोई भी विरोध करने या फोन करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

दुकान मालिक मनोज ठाकुर ने बताया कि नकाबपोश अपराधी अचानक दुकान में घुसे और बंदूक के बल पर पूरी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने आशंका जताई कि लूटे गए गहनों की कीमत दो करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है।

 अपराधियों ने दोहराया इतिहास 

गौर करने वाली बात यह है कि करीब पांच साल पहले भी इसी बड़ा बाजार इलाके के लाट मार्केट स्थित अलंकार ज्वेलर्स में दिनदहाड़े करीब पांच करोड़ की लूट हुई थी। उस वक्त के एसएसपी बाबू राम ने अपराधियों के इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कड़ी मेहनत के बाद मामले का खुलासा किया था हालांकि उन्होंने तत्कालीन थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा को भी निलंबित किया था।

 पुलिस पर उठ रहें हें  सवाल

स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि बड़ा बाजार शहर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, इसके बावजूद यहां नियमित पुलिस गश्ती नहीं के बराबर रहती है। यही वजह है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दोबारा उसी इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये।

फिलहाल पुलिस इस कांड को चुनौती के रूप में लेकर जांच में जुटी है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस बड़ी वारदात का पर्दाफाश कितनी तेजी से कर पाती है।