सिंहवाड़ा थाना के आम बगीचे मे मिली लाश के मामले मे पुलिस ने किया पर्दाफाश ,हत्या मे प्रयुक्त हथियार के साथ एक गिरफ्तार।
सिंहवाड़ा थाना के आम बगीचे मे मिली लाश के मामले मे पुलिस ने किया पर्दाफाश ,हत्या मे प्रयुक्त हथियार के साथ एक गिरफ्तार।
दरभंगा ,संजय कुमार राय
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा स्थित आम के बगीचे से चार दिन पूर्व एक शव की बरामदगी के मामले मे पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा हटा दिया हैं।पुलिस को इस शव के मिलने की सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था।
इस टीम द्वारा 72 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त कर लिया गया है।छापामारी टीम मे एसडीपीओ सदर अमित कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल, पु॰अ॰नि॰ विक्रांत कुमार, प्र॰पु॰अ॰नि॰ सतीश यादव एवं तकनीकी शाखा के सि०185 रामबाबू राय एवं CIAT के सि॰ 363 राजीव रंजन एवं राहुल कुमार शामिल थे।
इस मामले मे आम के बगीचे मे लाश मिलने के बाद मृतक की पहचान कृष्ण कान्त झा के पुत्र सौरभ कुमार के रूप मे हुई। कृष्ण कान्त झा के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला 169/23 दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक के पिताजी का तीन हजार तीन सौ रुपया अभियुक्त के पास जमा था जिसे मांगने वादी श्री झा का बेटा सौरभ मांगने गया था।पुलिस का कहना हैं कि इसी कारण दबिया से मारकर सौरभ की हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा हैं कि रामपुरा गांव के ही राजा राम साह के पुत्र ऋषिकेश ने हत्या की हैं जिसे पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त दबिया के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस का यह भी कहना हैं कि साक्ष्य संकलन कर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रयासरत हैं।