वाहन चेकिंग में बड़ी कामयाबी: 3 युवक हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट बाइक के साथ गिरफ्तार
वाहन चेकिंग में बड़ी कामयाबी: 3 युवक हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट बाइक के साथ गिरफ्तार
वाहन चेकिंग में बड़ी कामयाबी: 3 युवक हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट बाइक के साथ गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /कुशेश्वरस्थान
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। नियमित जांच अभियान के क्रम में पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 1. गिरीश कुमार (पिता विशुनदेव सदा), 2. संजीत कुमार मुखिया (पिता सुनील मुखिया) एवं 3. सौरभ कुमार मुखिया (पिता रंजीत मुखिया) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी खेसराहा गांव, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार इन तीनों को रोका गया। तलाशी लेने पर इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई।
घटना के बाद पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे।