12 घंटे में हत्या का खुलासा: दरभंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या,4 गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

 सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अस्थुआ में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए हत्या कांड का महज 12 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर 04 अभियुक्तों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28.03.2026 को सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ग्राम अस्थुआ में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट की घटना हुई है, जिसमें एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल शिवशंकर कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता गणेश ठाकुर, निवासी अस्थुआ को इलाज के लिए भेजा गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ की, साथ ही FSL टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 03 पुरुष एवं 01 महिला सहित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी अभियुक्तों के घर से बरामद कर लिया गया।

इस संबंध में सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 101/26 दिनांक 29.03.2026 के तहत धारा 126(2)/103(1)/109/3(5) BNS के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य अभियुक्त आलोक राय भी इस घटना में घायल हुआ है, जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में पीएमसीएच , पटना में चल रहा है। स्वस्थ होने के उपरांत उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त 

आलोक राय, पिता गुलाब राय, निवासी अस्थुआ
गुलाब राय, पिता स्व० हरिनंदन राय, निवासी अस्थुआ
मिथलेश देवी, पति गुलाब राय, निवासी अस्थुआ
जितु राय, पिता निरंजन राय, निवासी अस्थुआ

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त चाकू – 01
मोबाइल फोन – 03

छापेमारी दल में शामिल 

 पु०अ०नि० बसंत कुमार (थानाध्यक्ष, सिंहवाड़ा)
पु०अ०नि० कमलेश कुमार मिश्र
पु०अ०नि० दिलीप कुमार
पु०अ०नि० ब्रम्हदेव दास
पु०अ०नि० विक्रांत कुमार
पु०अ०नि० अजय कुमार पाल
स०अ०नि० नवलेश कुमार
पी०टी०सी० मुकेश कुमार
थाना रिजर्व बल, सिंहवाड़ा