डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार सरकार के “निश्चय पार्ट–3 : सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान 35 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनके सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
सुनवाई के क्रम में कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, मनरेगा, बैटरी चालित ट्राई साइकिल, निबंधन विभाग, भूमि विवाद, जमीन निबंधन, अतिक्रमण मुक्ति सहित अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।