मारवाड़ी महाविद्यालय:शिक्षक संघ (एल.एन. मूटा) के नव-निर्वाचित सदस्यों का हुआ चयन

दस्तक 7मीडिया  /अफजल खान 

दरभंगा स्थित मारवाड़ी महाविद्यालय में शिक्षक संघ (एल.एन. मूटा) का ग्यारहवाँ परिनियत सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित चुनाव प्रक्रिया के तहत संघ की नई कार्यकारिणी का विधिवत चयन किया गया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर डॉ. शशिभूषण कुमार (आर. के. कॉलेज, मधुबनी), उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अशोक कुमार (एस.बी.एस.एस. कॉलेज, बेगूसराय) एवं प्रवीण कुमार प्रभंजन (यू.आर. कॉलेज, रोसड़ा), महासचिव पद पर डॉ. नीलेश कुमार (एस.बी.एस.एस. कॉलेज, बेगूसराय), उपमहासचिव पद पर विकास कुमार पटेल (बी.आर.बी. कॉलेज, समस्तीपुर) तथा कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार महतो (जे.एन. कॉलेज, मधुबनी) निर्वाचित हुए।

पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन निर्वाची पदाधिकारी डॉ. अमरेश शांडिल्य के नेतृत्व में हुआ, जिसमें AIFUCTO के महासचिव डॉ. अरुण कुमार ने पर्यवेक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी महाविद्यालय के पूर्व मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. श्री शंकर झा द्वारा लिखित पुस्तक ‘प्राचेतस राजधर्म’ का विधिवत विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर एम.के. कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह, मारवाड़ी महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. हीराकांत झा, यू.आर. कॉलेज, रोसड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. संजय झा, समाजशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अलख निरंजन सिंह एवं अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. हेमपति झा सहित कई गणमान्य शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के आयोजक सचिव सह महासचिव डॉ. कन्हैया जी झा ने इस सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के आतिथेय प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) एल.पी. जायसवाल, एल.एन. मूटा की सभी 37 इकाइयों से आए प्रतिनिधियों, पर्यवेक्षकों, महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा एन.एस.एस. स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।