मध्याह्न भोजन में सांप मरे होने की अफवाह को लेकर विभाग के अधिकारी गंभीर,सुरक्षित शनिवार के तहत छात्रों को दिया गया अफवाह से बचने का टीप्स,

विद्यालय में बच्चों का पूर्व की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अभिभावकों के साथ प्रधानाध्यापक को दिया गया बैठक करने का निर्देश।

नीलेश /बिरौल
प्रखंड के नगर पंचायत बिरौल अन्तर्गत मध्य विद्यालय अफजला खेबा में मध्याह्न भोजन में सांप मरे होने का अफवाह फैलाने का मामला जहां विभाग ने गंभीरता से लिया है। वहीं शनिवार को विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या कम देखी गई। नामंकित 475 में मात्र 95 छात्रों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पुलिस पदाधिकारी का मानना है कि मध्याह्न भोजन में सांप मरे होने का अफवाह फैलाना सरकारी व्यवस्था को बदनाम करने की साजिश हो सकती है। यही कारण है कि अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय आने से मना कर दिया होगा। एमडीएम प्रभारी संजय चौधरी विद्यालय पहुंच कर बच्चों से बातचीत करने के बाद यहां कार्यरत रसोइया सीता देवी, मालती देवी, चंदा देवी, शांति देवी, रंजन देवी, गीता देवी एवं राधेश्याम मुखिया से एक दिन पूर्व शुक्रवार को हुए अफवाह से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। साथ ही रसोईघर एवं वर्तन आदि को प्रति दिन साफ रखने का निर्देश दिये। बीईओ कृष्ण कुमार ने बताया कि बीईओ कृष्ण कुमार ने बताया कि सुरक्षित शनिवार को लेकर विद्यालय में अफवाह से बचने के लिए कार्यक्रम किया गया है। जिसमें प्रधानाध्यापक नित्यानंद को निर्देशित किया गया है कि सांप मिलने एवं किसी तरह के अफवाह से किस प्रकार बचना है उसके उपाय की जानकारी बच्चों को दें। बीईओ ने बताया कि बच्चों को विद्यालय आने के लिए अभिभावकों के साथ बैठक कर पूर्व की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी शिक्षकों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने के मामले को विभाग गंभीरता से लिया है, इसकी जांच की जा रही है।