जयनगर एसडीपीओ पर सीपीआई(एम )के कार्यकर्ताओं ने लगाये कई गंभीर आरोप ,उग्र प्रदर्शन के अलावे किया पुतला दहन।
जयनगर एसडीपीओ पर सीपीआई(एम )के कार्यकर्ताओं ने लगाये कई गंभीर आरोप ,उग्र प्रदर्शन के अलावे किया पुतला दहन।
मधुबनी ,एक संवाददाता
मधुबनी जिला के जयनगर एसडीपीओ के खिलाफ शनिवार को सीपीआई(एम )के कई कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया ,यही नहीं पुतला भी दहन किया और कई मांगों को रखा।
कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि जयनगर मे बढ़ते अपराध का कारण एसडीपीओ हैं उन्हीं के कारण यहां बड़ी घटनाएं हो रही हैं।सीपीआईएम के कई कार्यकर्ताओं ने डीएसपी का पुतला दहन करते हुये कहा कि जयनगर के डीएसपी शराब माफियाओ के अलावे कई अपराधियों के गठजोड़ मे हैं। इन सभी का कहना हैं कई जघन्य कांडों मे अपराधियों को बचाते हैं इस कारण इस अनुमंडल मे अपराध बढ़ा हुआ हैं । कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़े बड़े शराब माफियाओं से इनका ताल्लुक हैं इस कारण धड़ल्ले से पूरे अनुमंडल मे शराब बिक रहा हैं। इन लोंगों ने डीएसपी पर यह भी आरोप लगाया कि बालू खनन पर रोक हैं बावजूद माफियाओ का बालू से लदा ट्रक यहां से अक्सर गुजरता हैं इस कारण सारे माफिया इनके संपर्क मे हैं।कार्यकर्ताओं ने कहा कि मधुबनी एसपी को इन सारे बिंदुओं पर जांच कराकर सरकार को प्रतिवेदन भेजना चाहिये। लोंगों ने यह भी आरोप लगाया कि कम ही दिनों मे इनके द्वारा अकूत सम्पति का अर्जन किया गया हैं जिसकी जांच आवश्यक हैं। कई आरोप लगाते हुये सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता भूषण साह के अलावे कई कार्यकर्ताओं ने एसडीपीओ के खिलाफ नारेबाजी की।
जयनगर एसडीपीओ और कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने की धमकी देते हुये माकपा सचिव मनोज कु० यादव ने कहा जयनगर में पुलिस गुंडा गठजोड़ के कारण लगातार गोली काण्ड हो रही हैं।भ्रष्ट पदा० के रहते अमन चैन चैन से रहना जयनगर के शांति प्रिय लोंगों को दुश्वार हो गया हैं।इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने एसडीपीओ के विरुद्ध अलग अलग आरोप लगाये हैं।
इसके अलावे बाबुलाल महतो,सत्यनारायण यादव, राम लखन यादव,उमाशंकर यादव,दिलीप झा,राकेश कुमार सिंह,सुनील मिश्रा आदि इस कार्यक्रम मे भाग लिये।