रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में सहायक पुलिस अधीक्षक सह-थानाध्यक्ष सदर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा आगामी रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने हेतु ग्राम कटारिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सभी से पर्व-त्योहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।
इसी क्रम में सिमरी थानाध्यक्ष द्वारा थाना परिसर में DJ संचालकों के साथ भी बैठक की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि DJ के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
इसके अतिरिक्त निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत थाना को दें।किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह का प्रसार न करें।
विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की है।